Kuchaman News: कम उम्र में ही अपने पिता के देहांत के बाद अपनी दादी को खोया। दादी की मृत्यु के कुछ समय बाद दादा को खो दिया। वितरीत परिस्थितियां और मुश्किल हालात, मदद मांगे भी तो किससे, लेकिन हालातों से समझौता करने के बजाए संघर्ष किया तथा इसके बाद ऐसा कर दिखाया जैसे अन्य बेटों से उम्मीद की जाती है। ऐसी ही संघर्ष भरी कहानी कुचामन शहर के निकटवर्ती ग्राम हरिपुरा के निवासी दो भाई भागीरथराम कसवां व दिनेश कसवां की है। नर हो, न निराश करो मन को, कुछ काम करो, कुछ काम करो, बनता बस उद्यम ही विधि है, मिलती जिससे सुख की निधि है। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्ता द्वारा रचित उपयुक्त कविता में निहित भावार्थ को चरितार्थ इन दोनों भाईयों ने किया है।