30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुम्बई से कुचामन आए दो जनें मिले कोरोना संक्रमित

कुचामनसिटी. कुचामन के नया शहर निवासी एक युवक 15 मई को मुम्बई से आया था और अपने घर में ही क्वारेंटाइन था, जिसकी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है वहीं पांचवा निवासी एक परिवार 19 मई को मुम्बई से आया था, जिसे स्कूल में बनाए गए क्वारेंटाइन हाउस में रखा गया था। इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर अन्य लोगों के भी सेंपल लिए जा रहे है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Hemant Kumar Joshi

•

Updated: 21 May 2020, 3:27 PM IST

कुचामन के नया शहर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मौके पर पहुंचा प्रशासन।

कुचामन के नया शहर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मौके पर पहुंचा प्रशासन।


कुचामनसिटी. कुचामन के नया शहर निवासी एक युवक 15 मई को मुम्बई से आया था और अपने घर में ही क्वारेंटाइन था, जिसकी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है वहीं पांचवा निवासी एक परिवार 19 मई को मुम्बई से आया था, जिसे स्कूल में बनाए गए क्वारेंटाइन हाउस में रखा गया था। इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर अन्य लोगों के भी सेंपल लिए जा रहे है।
एसडीएम बाबूलाल जाट ने बताया कि कुचामन में जो कोरोना संक्रमित मिला है वह अनुशासन पूर्वक अपने ही घर में अकेला रह रहा था ऐसे में इसने किसी अन्य से सम्पर्क नहीं किया है इसलिए एरिया को जीरो मोबालिटी घोषित नहीं किया गया है वहीं दूसरी पांचवा निवासी परिवार भी क्वारेंटाइन हाउस में ही था। जिसके चलते इन दोनों ही मरीजों से दूसरे लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बहुत कम है। चिकित्सा विभाग की टीम ने कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद दोनों को एंबुलेंस की मदद से चिकित्सालय बुलाकर भर्ती करने के साथ ही उपचार भी शुरु कर दिया है। एसडीएम बाबूलाल जाट सहित अन्य अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई है।
58 लोगों के लिए सेंपल- कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कुचामन चिकित्सालय की ओर से गुरुवार को 58 लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए है। अब तक कुल 12 सौ सेंपल जांच के लिए भिजवाए जा चुके है। जिसमें से अब तक 7 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। चिकित्साधिकारी डॉ. वी. के. गुप्ता ने बताया कि चिकित्सालय की ओर से भेजे गए सेंपल में से 97 लोगों की जांच की रिपोर्ट नहीं मिली है। 1 हजार 94 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग