16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP विधायक रजनीकांत मणि से दोबारा मांगी रंगदारी, जान से मारने की धमकी, इस बार लाश की फोटो भी भेजा

कुशीनगर से भाजपा विधायक को रजनीकांत को 72 घंटे के अंदर दूसरी बाद रंगदारी व जान से मारने की धमकी।

2 min read
Google source verification
BJP MLA Rajnikant Mani Tripathi Threatened

BJP विधायक को फिर धमकी

कुशीनगर. विधानसभा सीट कुशीनगर से भाजपा विधायक रजनीकांत मणि को जान से मारने की दोबारा धमकी मिली है। 23 मई को मिली इस दूसरी धमकी में एक लाश का फोटो भी भेजा गया है। धमकी देने वाले ने विधायक से पूछा है कि क्या आपने रूपये की व्यवस्था किया है? विधायकों को पहले दिन मिली धमकी के बाद एसआईटी गठित होने तथा जांच में कई बड़ी एजेंसियों को लगाने के बाद 23 अप्रैल की शाम को दोबारा विधायक को धमकी मिलना एक चिंता का विषय है। यह चिंता इसलिए और भी बढ़ जाती है कि प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान के नंबर को इस्तेमाल करने की बात सामने आ रही है।


मालूम रहे कि, 22 मई की शाम को पां बजे +1(903) 329-4240 नंबर से विधायक के ह्वाट्स ऐप पर कॉल आया लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद कई मेसेज भेज कर विधायक को धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने 12.37 बजे भेजे मैसेज मे कहा है कि लगता है कि आपके परिवार के एक सदस्य की हत्या करने के बाद आप पैसे की व्यवस्था करेंगे। इसके बाद 15.43 बजे आए धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि देसाई ने भी मेरी बात नहीं मानी थी, नतीजतन वह मारा गया। हत्या के बाद उसके परिवार वालों ने दोबार भुगतान किया। आप दो दिन जीवन का आनंद ले लें। आपके फोटो को गैंगेस्टर भाईयों को भेज दिया गया है। 4.16 बजे भेजे गये मैसेज धमकी देने वाले ने कहा है कि मुझे धमका कर क्राइम ब्रांच आपकी कैसे मदद कर सकता है।

5.46 बजे भेजे मैसेज मे कहा है कि मैं आप से बात करना चाहता हूं...दूसरे के लिए नहीं.. ठीक है आप बात नहीं कर रहे हैं तो ठीक है किसी के साथ आप हमेशा के लिए बात नहीं करेंगें। बस इंतजार करो, मैं तुम्हारे साथ क्या करता हूं।
22 मई को मिली धमकियों को देखते हुए विधायक रजनीकांत मणि ने लखनऊ के हजरतगंज थाने मे बकायदा इसकी लिखित सूचना दे दी। कई विधायकों को इस तरह की धमकी मिलने के कारण प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित करते हुए कई सुरक्षा एजेंसियों को जांच में लगा दिया है। इसके बावजूद 23 मई की शाम को 4.38 बजे बदमाश ने फिर धमकी भरा मैसेज विधायक रजनीकांत मणि को भेज दिया।

23 मई को भेजे मैसेज में धमकी देने वाले ने पहले विधायक से पूछा है कि क्या आपने पैसे की व्यवस्था किया है.. फिर लिखा है, ब्रेकिंग न्यूज देखें और नीचे एक डेड बाडी की तस्वीर डाल कर अपराधी ने लिखा है कि आज किसी ने अपनी बहन खो दी है। अब आप के लिए इंतजार करो। क्षेत्रीय लोगों ने मैसेज भेजने वाले को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।
By AK Mall