26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह दिन पहले दफनाया शव मिला कब्र से बाहर, पास में मिली हरे रंग की चुनरी, जादू टोना का शक

- महिला के शव को दफनाया, छह दिन बाद कब्र से बाहर मिला शव - शव के पास मिली हरे रंग की चुनरी - लोगों में जादू टोना का शव - पुलिस ने दोबारा दफनाया शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 9 Nov 2020, 10:13 AM IST

छह दिन पहले दफनाया शव मिला कब्र से बाहर, पास में मिली हरे रंग की चुनरी, जादू टोना का शक

छह दिन पहले दफनाया शव मिला कब्र से बाहर, पास में मिली हरे रंग की चुनरी, जादू टोना का शक

कुशीनगर. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मृत महिला को दफनाने के बाद फिर से उसे बाहर निकालकर उसका दायां हाथ काटा गया। वहीं शव के पास हरे रंग की चुनरी बिछाई गई थी और पास में ब्लेंड का रैपर व 20 फीट की दूरी पर बाइक के पहिये के निशान पाए गए हैं। आरोप है कि महिला का हाथ जादू टोना के लिए काटा गया है।

कब्र से बाहर पड़ा मिला शव

जोलहा पट्टी टोला निवासी शबरुन (28) का एअरपोर्ट के पास नरकटिया गांव में मायका है। 20 दिन पहले एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान शबरुन ने एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गयी थी। मायके में ही शबरुन की मृत्यु होने पर परिजन शव को घर लेकर आए। बीते सोमवार को गांव के बगल के एक कब्रिस्तान में शव को दफना दिया गया। इसके बाद शनिवार सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने महिला के शव को कब्र से बाहर पड़े देखा तो अचंभित रह गए।

शव के पास मिली हरे रंग की चुनरी

शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को दोबारा दफन कराया। पुलिस के मुताबिक महिला के शव के पास हरे रंग की चुनरी बिछाई गई थी और ब्लेंड का रैपर मिला। साथ ही लगभग 20 फीट की दूरी पर एक बाइक के पहिए के निशान मिले हैं। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में जादू टोना किए जाने का संदेह है।

ये भी पढ़ें: शहीदों के नाम पर बनेंगी प्रदेश की 20 सड़कें, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सड़कों पर बोर्ड लगाकर बताई जाएंगी उनकी शौर्य गाथा

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य संबंधी प्रलोभन देकर नमाज पढ़वाने का आरोप, शुद्धिकरण कराकर हिंदू धर्म में परिवार ने की वापसी

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग