24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ADG के निर्देश पर जारी है पशु तस्करों से संबंध रखने वाले पुलिसकर्मियों पर कारवाई, 33 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर…भेजा गया बाहर

कुशीनगर में पशु तस्करों पर कार्रवाई में लापरपाही बरतने तथा इसमें संलिप्त होने की आशंका के मामले में लाइनहाजिर हुये कुशीनगर के 25 पुलिस कर्मियों की एडीजी के निर्देश पर मंगलवार को कुशीनगर से बाहर के जिलों के लिए रवानगी होगी।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur police

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, ADG जोन मुथा अशोक जैन

कुशीनगर में पशु तस्करों से सम्बन्ध रखने वाले पुलिस कर्मियों पर कारवाई लगातार जारी है, मालूम हो कि सोमवार 15 सितंबर गौ तस्करों द्वारा छात्र की हत्या के बाद उग्र भीड़ ने जमकर तांडव मचाया। मामला सीएम के संज्ञान में आया इसके बाद अधिकारियों ने ताबड़तोड़ करवाई शुरू की। इसी क्रम में ADG जोन मुथा अशोक जैन ने कुशीनगर जिले के हाइवे पर लगी चौकियों और थानों का निरीक्षण किए। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा पशु तस्करों पर कारवाई के नाम पर ADG को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद गोरखपुर आते ही ADG ने कुशीनगर SP को 33 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर उन्हें बाहर भेजने का निर्देश दिया।

दो इंस्पेक्टर, आठ SI पर भी हुई है कारवाई

कुशीनगर के तैनात 16 कॉन्स्टेबल व 7 हेड कॉन्स्टेबल मुख्यालय से अटैच किए जाने का आदेश जारी हुआ है । इसके पहले इस दो इंस्पेक्टर सहित आठ उप निरीक्षकों पर भी कार्यवाही की जा चुकी है। सूचना के मुताबिक कॉन्स्टेबल सुधीर कुमार यादव, डब्लू कुमार, बृजेश यादव, नवनीत कुमार शुक्ला, सूरज गिरि को कुशीनगर से पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ भेजा गया है ।

अलग अलग जिलों में भेजा गया

इसी क्रम में अजय तिवारी, सोहित उपाध्याय और विशाल सिंह को विशेष जांच मुख्यालय, लखनऊ तथा राहुल कुमार पाण्डेय, शशिकेश गोस्वामी को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से अटैच किया गया है। अर्जुन खरवार को लखनऊ के अपराध अनुसंधान विभाग, मोहित कुमार उपाध्याय को तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, विनोद गुप्ता को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, दिव्यमान यादव को यातायात निदेशालय, राहुल यादव को विशेष जांच मुख्यालय और विकास प्रजापति को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय जालौन भेजा गया है ।

हेड कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट

हेड कांस्टेबलों की तबादला सूची में सतीश चन्द को लखनऊ के अपराध अनुसंधान विभाग, फूलचंद चौधरी को विशेष जांच मुख्यालय, श्याम सिंह यादव को मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक, विनोद कुमार यादव को पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय, संजय सिंह यादव को प्रदेश पुलिस मुख्यालय, दिलीप कुमार को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और रामानन्द सिंह यादव को यातायात निदेशालय से अटैच किया गया है ।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग