16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंद को सफल बनाने के लिये राहुल गांधी के करीबी इस पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कर दिया ऐसा काम, हर कोई रह गया हैरान

नेता जी ने बंद को बनाया सफल।

2 min read
Google source verification
RPN Singh

आरपीएन सिंह

कुशीनगर. कांग्रेस द्वारा आहुत भारत बंद का असर कुशीनगर जनपद में मिला -जुला रहा। पूर्व गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह के गृह नगर पडरौना व कांग्रेस के विधानसभा सभा में नेता प्रतिपक्ष अजय कुमार लल्लू के क्षेत्र में बंदी सफल रही। बंदी को सफल बनाने के लिए पूर्व गृह राज्यमंत्री ने जनपद मुख्यालय पडरौना में घंटो तक रिक्शा चलाया। जिले के शेष इलाके खड्डा, कप्तानगंज , फाजिलनगर, दुदही आदि इलाकों में भारत बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। कांग्रेसियों ने बंद के समर्थन. में जगह जूलूस निकाला।


मालूम रहे कि महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थों की बढती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया था। जिले के कांग्रसियों ने भी बंद को सफल बनाने की पूरजोर कोशिश की। बड़ी सख्या में अपने समर्थकों के साथ पडरौना में विरोध जताते हुए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यो से देश को क्षति पहुंची है।कांग्रेस के शासन काल में कभी इतनी महंगाई नही हुई , जबकि भाजपा सरकार 15 देशों को 34 रुपये प्रति लीटर की दर से तेल की सप्लाई दे रही है।

रुपये की गिरती कीमत बता रही है कि भाजपा की नीतियां देश हित में सही नहीं हैं। उन्होंने ने कहा किसानों की बात करने वाली मोदी सरकार किसानों को दी जाने वाली डीजल पर 440 फीसदी टैक्स वसूल करती है। कुकिंग गैस के दाम लगातार बढ रहा है। महिला शक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं, नाबालिग बच्चियों तक पर रोज अत्याचार हो रहा है। भारत बंद के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जूलूस निकाला और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

बता दें कि कांग्रेस के बंद को देश भर में 21 राजनीतिक दलों का समर्थन मिला। एक दिन पहले ही रात के समय बिहार की राष्ट्रीय जनता दल और यूपी में समाजवादी पार्टी ने भी कांग्रेस के बंद को समर्थन दिया।

By AK Mall