कुशीनगर/संतकबीरनगर. यूपी के संतकबीरनगर में दीपावली की खुशी में मातम छा गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के कांटे में दिवाली के दिन अचानक घर में आग लगने से मां बेटे समेत चार लोग बुरी तरह से जल गए। इस दर्दनाक घटना में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दूसरे बेटे और मां को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही इलाज के दौरान मां और बेटे ने भी दम तोड़ दिया।इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।