26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुशीनगर
VIDEO जाम खत्म कराने गई पुलिस से भिड़े लोग तो थानाध्यक्ष ने उठाया ये कदम
Play video

VIDEO जाम खत्म कराने गई पुलिस से भिड़े लोग तो थानाध्यक्ष ने उठाया ये कदम

ग्राम प्रधान पर सरकारी योजनाओं में गोलमाल करने का आरोप लगा रहे थे ग्रामीण।

Google source verification

कुशीनगर. पडरौना नगर से सटे बेलवा जंगल गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को लगभग 1.30 घंटे तक पडरौना-जटहा मार्ग को जाम रखा । पुलिस ने सड़क जाम को जब जबरिया खत्म कराने की कोशिश की तो लोग उससे भी भीड़ गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर किसी तरह से जाम खत्म कराया। गुस्साए ग्रामीण ग्राम प्रधान पर सरकारी योजनाओं में गोलमाल करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग कर रहे थे।

 

मिली जानकारी के अनुसार, पडरौना विकास खंड के बेलवा जंगल गांव के ग्राम प्रधान की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण शनिवार को पंचायत भवन पर एकत्र हुए थे। दिन के करीब 12 बजे अचानक लोग आक्रोशित हो गए और पडरौना -जटहा मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम प्रधान सभी को पंचायत भवन पर बुलाकर खुद नहीं आई।

 

गुस्साए लोग ग्राम प्रधान पर सरकारी योजनाओं में गोलमाल करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जबरिया जाम खोलवाने की कोशिश की तो लोग उसका भी प्रतिरोध करना शुरू कर दिया। लगभग 1.30 घंटे तक सडक जाम रहने के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर किसी तरह से जाम खत्म करा दिया। जाम स्थल पर पहुंचे एसडीएम पडरौना अजय नारायण सिंह का कहना है कि लोगों को समझा कर जाम खत्म करा दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान पर लगाये गए आरोपों की भी जांच करायी जाएगी।
By AK Mall