
Highly-charged police, two uniformed suspensions on the complaint of the accused
कुशीनगर. यूपी के कुशीनगर में खनन माफिया द्वारा एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को बंधक बनाने का दावा किया जा रहा है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें बहुत सारे लोगों ने दो लोगों को घेर रखा है, जिन्हें पुलिस वाला बताया जा रहा है। वीडियो में जो बातचीत हो रही है उससे यह आभास हो रहा है कि वहां कोई पुलिस वाला है। आरोप है कि पुलिस वाले बंधा महीना देने के बावजूद दोबारा वसूली कर रहे थे इसी के बाद उन्हें बंधक बनाया गया। पत्रिका कहीं से भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि हाटा कोतवाली के एक सब इंस्पेक्टर रविन्द्र यादव और सिपाही ऋषि दोनों वसूली करने गए थे। इसके बाद उन्हें बंधक बना लिया गया। वायरल वीडियो में लोग पुलिस वालों को गाली देते भी सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में खनन माफिया बीते 18 सितम्बर को ही बंधा हुआ रुपया देने की बात कह रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।
Updated on:
16 Oct 2018, 11:43 AM IST
Published on:
15 Oct 2018, 3:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.