2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कैराना की हार पर दिया बड़ा बयान…

पर्यटन विकास की परियोजनाएं अक्टूबर तक हो जाएंगी पूरी
less than 1 minute read
Google source verification
Rita Bahuguna

Rita Bahuguna

कुशीनगर. पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण के लिए पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को कुशीनगर का दौरा किया। पर्यटन मंत्री ने कुशीनगर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी किया।

पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उप चुनावों में भाजपा की हार का असर 2019 में होने वाले आम चुनाव पर नहीं पड़ेगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि विश्व के 14 से अधिक देश भगवान बुद्ध को अपना अराध्य मानते हैं । इसे देखते हुए सरकार ने बौद्ध सर्किट को विकसित करने की योजना बनाई है। प्रदेश सरकार ने कुशीनगर में पर्यटन के विकास के लिए 17 करोड़ रूपये अवमुक्त किया है । सरकार ने अक्टूबर तक सारा काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण मंदिर के सामने चल रहे अवैध स्टैंड के सवाल पर उन्होंने डीएम से जांच कराने की बात कही। उपचुनावों में भाजपा की हार के सवाल पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि उपचुनाव में इस तरह का परिणाम आना चिंता की बात नहीं है। राष्ट्रीय चुनाव में स्थितियां अलग होती है।

2019 के आम चुनाव में देश की जनता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायेगी क्योंकि उन्होंने हर स्तर से विकास कार्य किया है। पर्यटन मंत्री ने भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण मंदिर में जाकर उनका दर्शन भी किया तथा खोदाई से संबंधित इतिहास की भी जानकारी ली।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग