11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुशीनगर
सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न रोकने समेत मांगों को लेकर शुरू हुआ बड़ा आंदोलन, गांवों से पहुंची भीड़
Play video

सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न रोकने समेत मांगों को लेकर शुरू हुआ बड़ा आंदोलन, गांवों से पहुंची भीड़

सपा के डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन में कप्तानगंज में बोले पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह 'भाजपा सरकार में नौकरशाही निरंकुश राधेश्याम सिंह'
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 22 Jan 2018, 10:58 PM IST

कुशीनगर. करीबन दस महीने बाद अपनी खामोशी तोड़ते हुए आज जिले के सपाई प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह की अगुआई में डेरा डालो, घेरा डालो आंदोलन का आगाज करते हुए जिले के सपाई कप्तानगंज तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हुए है। बालू का अवैध खनन बंद करने, कप्तानगंज चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तथा सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न रोकने सहित कई मांगों लेकर सपा कार्सकर्ता अड़े हुए है।

 

सपाईयों की मांग है कि जिला स्तरीय अधिकारी के आने पर ही ज्ञापन देंगे। अनुमति का समय समाप्त हो जाने के बाद भी आंदोलन चलने से सपा कार्यकर्ता और प्रशासन अपनी-अपनी जिद्द पर अड़े हुए है। मालूम रहे कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद चुप्पी साधे जिले के सपाई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्य तिथि पर डेरा डालो, घेरा डालो आंदोलन का ऐलान पहले ही कर दिया था। आज सोमवार को आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए गांवों महिलाएं, बुजुर्ग, युवा कप्तानगंज तहसील पर पहुंचने लगे और 12 बजते बजते पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह की अगुआई में धरना शुरू कर दिया।

 

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने सरकार के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली। भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास सिर्फ सत्ता पाने का जरिया है। भाजपा की सरकार सिर्फ वादे की सरकार है। केंद्र व प्रद्रेश की सरकार सिर्फ जनता के साथ छल कर रही है। विकास के नाम पर लोगो को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह रामराज्य नही है रावण राज्य है। उत्तर प्रदेश की सरकार मे प्रशासन बेलगाम हो गया है। सरकार निरंकुश हो गई। इस लिए यह धरना हमारी मजबूरी है।

 

पूर्व विधायक शंभू चौधरी ने कहा कि पूरे जिले में बालू का अवैध खनन हो रहा। कप्तानगंज चीनी मिल पर 45 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बाकी है। यदि बालू का अवैध खनन नही रुकता है और जिला प्रशासन बकासा गन्ना मूल्य के भुगतान का आश्वासन नहीं देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शाम को पांच बजे अनुमति समय सीमा समाप्त होने पर भी सपाई आंदोलन जारी रखे हैं। उनकी मांग है कि डीएम खुद मौके पर आए लेकिन, जिला प्रशासन उनकी मांग अनसुनी कर दिया है। मंत्री राधे श्याम सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन जोर जबरदस्ती की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। धरना अभी भी जारी है।
by AK Mall

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश