
तांत्रिक ने तंत्र साधना के लिए कक्षा तीन के छात्र की बलि चढ़ा दी, शरीर को दीपक से कई जगह जलाया
अवधेश मल्ल की रिपोर्ट...
कुशीनगर. विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल लाला छपरा गांव में एक व्यक्ति ने तंत्र विद्या में सिद्धि प्राप्त करने के लिये कक्षा 3 मे पढने वाले एक मासूम की बलि चढ़ा दी है। इस व्यक्ति की सूचना पर ही ग्रामीणों ने मासूम का दो टूकड़ों में बटा शव एक गढ्ढे से बरामद किया है। मासूम के हाथ व सीने पर जले का निशान है, जिसे ग्रामीण दीपक से जला बता रहे हैं। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तथाकथित तांत्रिक और उसके पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक,विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल लाला छपरा के टोला मटीहरवा निवासी हरिलाल का 8 वर्षीय पुत्र नीरज कक्षा 3 का छात्र था। शनिवार को दिन के 10 बजे वह अचानक गायब हो गया। परिजन और ग्रामीण पूरे दिन उसे खोजा, लेकिन कही पता नहीं चल सका। परिजनों ने मस्जिद और मंदिर के लाउडस्पीकर में एनाउंसमेंट भी कराया। शाम को गांव का ही एक व्यक्ति आ कर लोगों को बताया कि मेरे खेत के गड्ढे में एक शव पड़ा है। लोग वहां पहुँच कर देखा तो नीरज का दो टूकड़ों में बटा शव गढ्ढे में पडा हुआ था। शव को मच्छरदानी में लपेट कर फेंका गया था। मासूम के सीने और हाथ मे जले का निशान था। ग्रामीणों के मुताबिक, तंत्र विद्या की साधना में प्रयोग दीपक से हाथ व सीने में जलने के निशान बने है।
इसी बीच सूचना देने वाला व्यक्ति अपने परिवार वालो के साथ घर छोड़ कर फ़रार हो गया। उस व्यक्ति के घर मे तंत्र -मंत्र में प्रयोग की जाने वाली सामग्री बिखरा देखा तो लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीण सूचना देने वाले व्यक्ति पर तंत्र विद्या की सिद्धि के लिये बच्चे को हत्या करने का आरोप लगाने लगे।लोगों की सूचना पर पहुंची विशुनपुरा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक पिता की तहरीर पर आरोपी तांत्रिक महेंद्र पांडेय एवं उसकी पत्नी फूलकुवरी पर हत्या करने की मुक़दमा दर्ज़ कर लिया।
रविवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को ग्रामीणों ने तांत्रिक और उसकी पत्नी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी को लेकर पुलिस मौका देखने के लिये पहुँची तो गांव के महिलाएं और ग्रामीण उग्र हो गई और भीड़ आरोपी को अपने कब्जे में लेने का प्रयास करने लगी। पुलिस मौके की नजाकत को देखते हुये आरोपी को पुन: थाने लेकर चली गई।
Published on:
19 Aug 2018 07:49 pm
