5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को उतारा मौत के घाट, दिया आत्महत्या का रूप

एक युवक ने अपनी ही पत्नी को अपने दोस्तों के साथ मिलकर खेत में बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा और बाद में उसे फांसी पर लटका दिया।

2 min read
Google source verification
Attempt to kill wife by making suicide

लखीमपुर-खीरी. लोग अपनी हवस को मिटाने के लिए कैसे भूल जाते हैं सारे रिस्ते-नाते और इसी हवस के चलते अपनो का ही खून बहाने से तनिक भी गुरेज नहीं करते हैं। कुछ इसी प्रकार का एक मामला प्रकाश में आया है। जहां अपने सालेकी पत्नी के चक्कर में एक युवक ने अपनी ही पत्नी को अपने दोस्तों के साथ मिलकर खेत में बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा और बाद में उसे फांसी पर लटका दिया। षड़यंत्र के तहत घटना को अंजाम देने वाले ने पूरा प्रकरण आत्महत्या का बनाने की कोशिश की, लेकिन मृतका के परिवारी जनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए इस मामले की तहरीर पुलिस को दी। जिसके आधार पर पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पत्नी को मारकर फांसी पर लटकाया

जानकारी के अनुसार जनपद के थाना भीरा क्षेत्र के गांव सुजान टांडा निवासी शत्रोहन ने ध्यान सिंह, इतवारी सिंह, गजेन्द्र सिंह, मुखराम आदि के साथ मिलकर पहले अपनी पत्नी लल्ली देवी को गांव के पास स्थित एक खेत में जमकर पीटा। उसके हाथ पैर बांधकर उसे मारा गया, जिससे महिला को गंभीर चोटें आई और वह मरणासन्न हालत में पहुंच गई। पीटने के बाद महिला को घर लाकर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। हत्या के पीछे का मुख्य कारण महिला के पति का प्रेम-प्रसंग रहा।

भाई ने पुलिस को दी तहरीर

शत्रोहन का अपने सालेकी पत्नी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक बार घर से भाग भी चुके हैं। बाद में शत्रोहन बिना अपनी पत्नी लल्ली को तलाक दिए इस महिला के साथ एक ही घर में रहने लगा, जिससे आए दिन पति, पत्नी में विवाद होता रहता था। अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए ही शत्रोहन ने उसकी हत्या की साजिश रची और इसके लिए अपने कुछ साथियों का सहयोग भी उसे मिल गया। इधर गुरूवार को महिला की मौत के बाद अगले दिन शुक्रवार सुबह उसका भाई हरियाणा से आया तो उसने भीरा पुलिस को पति समेत उपरोक्त छह लोगों के खिलाफ बहन को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने और फांसी पर लटकाने की तहरीर दी।

एसओ संदीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि कल पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या माना था, लेकिन आज मायके पक्ष के आने के बाद मामला पलट गया है।