2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज: मोहल्ले हाजी नगर को राजघाट मार्ग करने की उठी मांग, भाजपाइयों ने दिया ज्ञापन

कन्नौज में हाजी नगर मोहल्ले (Haji Nagar Mohalla) का नाम बदलकर राजघाट मार्ग (Rajghat Marg) रखने के लिए भाजपाइयों ने ज्ञापन सौंपा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 5 Oct 2021, 9:07 PM IST

Kannauj news

Kannauj news

कन्नौज. कन्नौज में हाजी नगर मोहल्ले (Haji Nagar Mohalla) का नाम बदलकर राजघाट मार्ग (Rajghat Marg) रखने के लिए भाजपाइयों ने ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका द्वारा राजघाट मार्ग का साइन बोर्ड लगाने की मांग की है। भाजपाइयों की माने, तो इसका पुराना नाम राजघाट मार्ग ही था जिसे वर्ग विशेष के लोगों ने बदलकर हाजी नगर कर दिया। वही बताते चलें कि मामले में कुछ हिंदूवादी संगठन के लोगों ने दीवारों पर लिख कर इसकी आवाज पहले ही बुलंद कर रखी है।

बताते चलें कि कन्नौज शहर के पुलिस लाइन रोड पर कुछ साल पहले से यहां आबादी बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ तो इसका नाम कुछ वर्ग विशेष के लोगों द्वारा हाजी नगर रखकर संबोधित किया जाने लगा और लोग धीरे-धीरे इसको हाजी नगर के नाम से जानने लगे। ऐसे में हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उस स्थान की दीवारों पर राजघाट मार्ग लिख दिया ।

बताते चलें कि पुराने दौर में इस क्षेत्र को राजघाट के नाम से ही संबोधित किया जाता था । इसी मामले में आज भाजपाइयों ने नगर पालिका ईओ को ज्ञापन देकर वहां राजघाट मार्ग का साइन बोर्ड लगाने की मांग की। भाजपाइयों की मानें, तो आज भी अभिलेखों में यह स्थान राजघाट मार्ग से दर्ज है, लेकिन वर्ग विशेष के कुछ लोगों द्वारा इसको हाजी नगर किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश