लखीमपुर खीरी. सुबह जब मैं उठा और हर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक को निकला तो देखा कि शहर के कुछ हिस्से की तस्वीर बदली सी थी। फिर याद आया कि निकाय चुनाव का माहौल है। बच्चे भी स्कूल जाने की भाग दौड़ में लगे थे। बच्चों के लिए शहर की फिजा कुछ बदली हुई सी थी। इस पर कुछ बच्चों के मुंह से निकल ही आया कि काश सीएम अंकल रोज हमारे शहर में आते।