
बढ़ रहा बुखार से मौतों का सिलसिला, दो दिन में दो बच्चों की मौत
लखीमपुर खीरी. जिले में तेज बुखार का कहर जारी है, जिससे बच्चे लगातार अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। रहस्मयी बुखार के चलते बच्चों की मौत भी हो रही है। रहस्यमयी बुखार से मौत न हो इसके लिए स्वास्थ महकमा बच्चों को होने वाली बीमारियों से लड़ने को लेकर पूरी तरह से तैयार होने के दावे कर रहा है। फिर भी मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा। लगातार हो रही बच्चों की मौतों ने विभाग की पोल खोल दी है। दो दिन में दो बच्चियों की बुखार के चलते मौत हे गई है।
शुक्रवार को अस्पताल में 3 बच्चियों को भर्ती कराया गया, जहां एक साल की राधा ने दम तोड़ दिया। वहीं दो बच्चियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या देखने से यही इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि छोटे बच्चों पर तो मानो बुखार का कहर टूटा हो। शुक्रवार को फरधान निवासी मोती प्रसाद की एक साल की बेटी राधा, बहराइच के ओमप्रकाश की 5 वर्षीय बेटी कनकलाता और शहर की हाथीपुर मोहल्ला निवासी हरिश्चंद्र की 5 वर्षीय बेटी कृतिका को तेज बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर उपचार के दौरान बाद राधा ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर हालत के चलते कृतिका को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। वहीं गुरुवार को भी एक बच्ची की बुखार के चलते मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की नाकामी के चलते मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
98 बुखार पीड़ितों की बनाई स्लाइड
संक्रामक रोग फैलने की सूचना पर सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ ने के नेतृत्व में एक टीम थाना ईसानगर के गांव चल चहलार, लौकही सहित कई गांवों में पहुंची। टीम ने वहां बुखार से पीड़ितों को दवा बांटा और साथ ही 98 लोगों की स्लाइड बनाई। इसके अलावा एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया। जिससे इन बीमारियों से बचाव किया जा सके।
कहां हुई कितनी मौत
शुक्रवार 28 सितम्बर को चित्रकूट में बुखार से पीड़ित दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं गुरुवार को मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित एक बच्ची की मौत हो गई थी।
कासगंज में 16 वर्षीय एक लड़के की बुखार से मौत।
अमरोहा में बुखार से दो लोगों ने तोड़ा दम।
Updated on:
29 Sept 2018 01:55 pm
Published on:
29 Sept 2018 01:55 pm
