
live video
लखीमपुर खीरी. सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद मांगलिक कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग पर लगाम नहीं लग पा रही। लिहाजा आये दिन कोई न कोई घटना प्रकाश में आती है। कुछ इसी प्रकार कर ताजा मामला लखीमपुर से भी सामने आया है। जहां द्वारचार के समय दूल्हे के रिश्तेदार द्वारा की गई फायरिंग में दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई। वही इस दौरान दूल्हे के रिश्तेदार मौका पाकर वहां से फरार हो गया। उधर लड़की पक्ष द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाते ही नीमगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और फायरिंग करने वाले दूल्हे के रिश्तेदार की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार जिला सीतापुर के थाना महोली के ग्राम हाजीपुर निवासी सुनील वर्मा पुत्र श्याम लाल का विवाह लखीमपुर के थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी रवींद्र वर्मा की पुत्री रूबी से तय हुआ था। दोनों परिवार इस रिश्ते से बहुत ही खुश थे तिथि के अनुसार रविवार 29 अप्रैल को सुनील बारात लेकर नीमगांव पहुंचा। सभी बाराती नाचते-गाते विवाह स्थल तक पहुंचे। लड़की के पिता द्वारचार की तैयारी में जुटे थे।
जैसे ही बारात दरवाजे पर पहुंची। वैसे ही लड़की के पिता ने द्वारचार की रस्म में लग गये। इसी दौरान दूल्हे के एक रिश्तेदार में अपनी लाइसेंसी बंदूक से एक फायर झोंक दिया। गोली सीधे दूल्हे को जा लगी। कोई कुछ समझ पाता। तबतक दूल्हा जमीन पर गिर पड़ा। यह देख बारात में भगदड़ मच गई। उधर घटना के बाद दूल्हे के रिश्तेदार भी मौका पाकर वहां से भाग निकला। लड़की के पिता ने उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। दूल्हे के रिश्तेदार के बारे में जानकारी लेने के बाद उसकी तलाश शुरू दिया।
धरी रह गई सारी तैयारियां
द्वारचार के दौरान दूल्हे की मौत के बाद बारातियों के स्वागत सत्कार की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। एक छोटी सी नादानी ने दो परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। पूरे मामले में इंस्पेक्टर नीमगांव शमशेर बहादुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।
Published on:
30 Apr 2018 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
