2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब आंगनबाड़ी पर भी बच्चों को मिलेगा गर्म भोजन, फिर से शुरू होगी हॉट कुक योजना

डेढ़ साल से बंद चल रही हॉट कुक योजना को अब नय तरीके से फिर से शुरू किया जाएगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 28 Jun 2018, 9:39 AM IST

Hot cook scheme in Anganwadi and Primary School Lakhimpur Kheri news

अब आंगनबाड़ी पर भी बच्चों को मिलेगा गर्म भोजन, फिर से शुरू होगी हॉट कुक योजना

लखीमपुर खीरी. डेढ़ साल से बंद चल रही हॉट कुक योजना को अब नय तरीके से फिर से शुरू किया जाएगा। जिसे सरकारी स्कूलों में चल रहे एमडीएम की तर्ज पर पुनः चलाया जायेगा। इसमें स्कूल की रसोई और बर्तनों में खाना बनानेऔर स्कूलों में बच्चों के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी गरमा गरम खाना मिलेगा। कनवर्जन कास्ट का पैसा आंगनवाड़ी कार्यकत्री और प्रधान या सभासद से संयुक्त खाते में भेजा जाएगा।

शिकायत के बाद इस योजना को किया गया था बंद

आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 साल के बच्चों के लिए सरकार ने हॉटकुक्ड को योजना चलाई थी। जिसमें मातृ समिति और आंगनबाड़ी कार्यकत्री के संयुक्त खाते में सरकार धनराशि भेजी थी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मार्केट से सामग्री खरीद के बाद बच्चों को खाना खिलाती थी। लेकिन लगातार मिल रही गड़बड़ी की शिकायत के बाद इस योजना को बंद कर दिया गया था। पिछले डेढ़ साल से बंद चल रही इस योजना को सरकार फिर से को चलाने जा रही है। इसकी बकायदा तेज हो गई है। इस बार इस योजना को एमडीएम की तर्ज पर चलाया जाएगा। कोटेदारों के माध्यम से गेहूं व चावल की पूर्ति होगी। कनवर्जन कास्ट का पैसा आंगनबाड़ी सभासद के संयुक्त खाते में आएगा। विभाग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है।
स्कूलों की रसोई बर्तन का प्रयोग होगा।

योजना में किया गया सुधार

हॉट कुक योजना में पहले आंगनबाड़ी केंद्रों पर ना तो रसोई गैस का इंतजाम था और ना ही बर्तन का। आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने घरों से खाना बना कर लाती थी। इसमें सुधार किया गया है। चूंकि स्कूल में ही आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। इसलिए शासन ने यह निर्णय लिया है। कि परिषदीय स्कूलों की रसोई गैस और बर्तन का प्रयोग आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का खाना बनाने के लिए किया जाएगा। बच्चों को एमडीएम की तरह ही खाना परोसा जाएगा। निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार ने इस बारे में एमडीएम अधिकारी को पत्र भेजा है।

शून्य बैलेंस पर खुलवाए जाएं खाते

वहीं जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने एलडीएम को पत्र लिखकर कहा है। कि सभी बैंकों में आईसीडीएस केंद्र हॉटकुक फूड निधि के नाम से शून्य बैलेंस पर खाता खुलवाया जाए। अगर कोई बैंक में खाता खोलने में आनाकानी करती है। तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एमडीएम की तरह चलेगी हॉट कुक योजना

जिला कार्यक्रम अधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि एमडीएम की तर्ज पर हॉट कुक योजना चलेगी। इसमें प्रधान व सभासदों और आंगनवाड़ी वर्कर का संयुक्त खाता खुलवाया जाएगा। कनवर्जन कास्ट का पैसा इस खाते में भेजा जाएगा। एलडीएम के माध्यम से सभी बैंकों को पत्र भेजकर शून्य बैलेंस पर तुरंत खाता खुलवाने को कहा गया है।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश