27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनता की सुनामी को 2019 के चुनाव में भाजपा के लोग रोक नही पायंगे- जितिन प्रसाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा पांच वर्ष के कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 13 Oct 2018, 5:28 PM IST

jitin prasad

जनता की सुनामी को 2019 के चुनाव में भाजपा के लोग रोक नही पायंगे- जितिन प्रसाद

लखीमपुर खीरी. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनता के हित के लिए मैंने सदैव संघर्ष किया है। आगे भी संघर्ष करता रहूंगा। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मितौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा पांच वर्ष के कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे द्वारा क्षेत्र के विकास में सड़कों का जाल, चिकित्सालय निर्माण, शिक्षा व्यवस्था व विधुतीकरण के क्षेत्र में जो कार्य किया गया था, वह विकास वहीं पर रुका हुआ है। वर्तमान सरकार में गन्ना मील मालिकों द्वारा ये कहा जाता है कि सत्ताधारी नेता मेरी जेब में है।

ब्लॉक प्रमुख से लेकर जिलापंचायत अध्यक्ष, विधायक, सांसद सारे जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के होते हुए भी विकास कार्य पर विराम लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीज़ल-पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर दुख व्यक्त करते हुए कहा की गन्ना किसानों का बकाया भुगतान दो सप्ताह के अंदर किये जाने का वादा किया था। वो भी नहीं पूरा हुआ। भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्म व जाति के नाम पर भोली भाली जनता का वोट तो ले लिया लेकिन अब जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों का कर्ज़ माफ करने के बोला था। कर्ज माफी के नाम पर उनके साथ भद्दा मजाक किया गया है। जब पूर्व मंत्री ने जनता से पूछा कि पेट्रोल-डीजल के दाम घटे की नहीं, तो जनता ने एक स्वर में कहा कि नहीं।

जनता के दुख दर्द और कांग्रेस के लिए हमेशा करता रहूंगा काम

पूर्व मंत्री ने मितौली जनसभा से एलान करते हुए कहा कि जनता के दुख दर्द एवं क्षेत्र के विकास के लिए मैंने सदैव संघर्ष किया है। मै चुनाव जीतू या हारूं, मै जनता के दुख दर्द एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा। पूर्व मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब जनता सड़कों पर आती है, तो बड़ी बड़ी सरकारें गिर जाती है। जनता की सुनामी को 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लोग रोक नही पायंगे । सभा समापन के उपरांत पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल चल कर व जितिन प्रसाद को बैलगाड़ी पर बैठा कर उपजिलाधिकारी कार्यालय लाया गया। जहां उन्होंने सात सूत्रीय ज्ञापन महामहिम उत्तरप्रदेश के राज्यपाल को संबोधित उपजिलाधिकारी मितौली रामदरसराम को सौंपा गया।

इन कार्यों को दोबारा शुरू कराए जाने की मांग

ज्ञापन में डीज़ल व पेट्रोल की बढ़ी हुई क़ीमतों को कम से कम 20 रुपये सस्ता करना था। किसानों को डीज़ल खरीद में छूट का प्रावधान किए जाने व धान खरीद में किसान के खेत से ही धान खरीद सुनिश्चित किये जाने था। धान के मानक मूल्य बढ़ाये जाने तथा नौजवानों को शिक्षा के अनुरूप रोज़गार दिलाये जाने, रसोई गैस के दिए गए मुफ़्त कनेक्शन को निशुल्क किये जाने, अदायगी समाप्त किये जाने, किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को शीघ्र दिलाये जाने व धौरहरा संसदीय क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को पुनः शुरू करवाये जाने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग