कोलकाता से लौटने के बाद लखीमपुर पहुंचे अमन गुलाटी ने उनकी समर्थन करने व साथ देने वाले लोगों को धन्यवाद दिया। अमन ने कहा कि इतना बड़ा सम्मान पाकर वे खुश हैं। सम्मान के रूप में इतनी कम उमर में सर टाइटल की उपाधि मिलने के बाद देश के लिए कुछ करने का गौरव मिला है। इसके अलावा विशेष तौर पर उन्होंने राज्यपाल राम नाईक, सुरेन्द्र सिंह गिल, जगमीत सिंह (एडीसी) गवर्नर उत्तर प्रदेश, जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह का शुक्रिया अदा किया।