7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस युवा कलाकार ने दिखाया हुनर, बादाम पर पेंटिंग बनाकर दी मोदी को जीत की बधाई

भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में विश्व रिकॉर्ड होल्डर अमन गुलाटी ने छोटे से बादाम के ऊपर विश्व की सबसे अद्भुत तस्वीर बनाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 24 May 2019, 5:27 PM IST

aman gulati

इस युवा कलाकार ने दिखाया हुनर, बादाम पर पेंटिंग बनाकर दी मोदी को जीत की बधाई

लखीमपुर खीरी. भारतीय जनता पार्टी व नरेंद्र मोदी की जीत की खुशी में विश्व रिकॉर्ड होल्डर अमन सिंह गुलाटी ने छोटे से बादाम पर विश्व की सबसे अद्भुत तस्वीर बनाई। अमन ने यह तस्वीर नरेंद्र मोदी को बधाई देने के लिए बनाई। अमन ने बताया कि देश के जागरूक नागरिक होने के नाते हर नागरिक का फर्ज बनता है कि वे जीत की बधाई दें, जिससे देश की एकता का परचम विश्व में लहराए। अमन लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। उन्होंने इससे पहले भी अपनी चित्रकला का हुमर दुनिया के समक्ष रखा है, जिसके लिए उन्हें बधाई और अवार्ड्स मिल चुके हैं।

चार सालों से कर रहे रिसर्च

अमन के चित्रकला के अनोखे प्रयासों की देश में ही बल्कि विदेशों में भी तारीफें की जाती है। इससे पहले भी अमन बादाम पर कई बार पोट्रेट वह पेंटिंग बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने देश नहीं बल्कि विश्व के कई अनोखी हस्तियों की भी तस्वीरें बनाई है। उन्होंने बताया कि बादाम पर पेंटिंग करने को लेकर वे पिछले चार सालों से रिसर्च कर रहे थे। उनकी बादाम पर बनाई पहली पेंटिंग तब हाईलाइट हुई, जब उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर बनाई।

अमेरिकी संस्था ने दी सर की उपाधि

अमन चित्रकला के क्षेत्र में आठ बार विश्व कीर्तिमान भी बना चुके है। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। अमन की उपलब्धियों और चित्रकला में कुछ नया करने के लिए अमेरिकी संस्था 'यू-आर-एफ' द्वारा 'सर' की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:राहुल ने कुबूल की अमेठी से अपनी हार, स्मृति ईरानी को दी बधाई