19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर खेरी
बाढ़ पीडि़तों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए – सीएम योगी
Play video

बाढ़ पीडि़तों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए – सीएम योगी

बाढ़ खंड व सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कमचारियों की छुट्टियां की रद्द।  

Google source verification

लखीमपुर खीरी. किसी कीमत पर कोई गांव नहीं कटने चाहिए। बाढ़ खंड व सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद की जाती हैं। राहत एवं बचाव के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। यह बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखीमपुर खीरी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद अधिकारियों से कही।
सीएम योगी आदित्यनाथ धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के सिसैया चौराहा स्थित ओएनजीसी अस्पताल दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री सीधे सभागार पहुंचे, जहाँ अधिकारियों से बाढ़ संबंधित समस्या से अवगत हुये। साथ ही अधिकारियों को बाढ़ संबंधित दिशा-निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बाढ खंड व सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द की जाने की भी बात कही। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीडि़तों से मुलाकात कर उन्हें राहत समिग्री बांटी। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे अपने उडऩ खटोले से गोंडा के लिए रवाना हो गये। बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री बीती 4 अगस्त को शारदा नगर इलाके में बाढ़ पीडि़तों से मुलाकात की थी। साथ ही बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया था। खीरी जिले के 13 ब्लॉक इस वक्त बाढ़ की चपेट में हंै। इनमें से ईसानगर, धौरहरा, फूलबेहड़ पलिया और बिजुआ भीषण बाढ़ की कटान झेल रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के दौरे को लेकर जिला प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिखा। सुरक्षा व्यस्था के पूरे इंतजाम थे। बाढ़ पीडि़तों को मुख्यमंत्री के द्वारा दी जाने वाली समग्री भी उपलब्ध था। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने भी छूटते नजर आये।
इस दौरान जिलाधक्षय शरद बाजपेई, धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव अवस्थी सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश