मौसा के साथ नल पर पानी पी रही थी
गुरुवार सुबह शुभम अपने साथियों के साथ असलहा लेकर लड़की के घर में घुसा, जहां नल पर पानी पी रहे लड़की के मौसा और लड़की पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए। इससे लड़की के मौसा मुन्ने शुक्ला के पीठ में गोली लगी और लड़की के पैर में। गोली लगने से मुन्ना शुक्ला की मौके पर मौत हो गई, जबकि पैर में गोली लगने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वारदात के बाद से आरोपित युवक फरार है।