1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखीमपुर खेरी
पुलिस ने 25000 के इनामिया को धर दबोचा, डेढ़ साल से चल रहा था फरार
Play video

पुलिस ने 25000 के इनामिया को धर दबोचा, डेढ़ साल से चल रहा था फरार

पुलिस ने गन्ने के खेतों और झाडियों का सहारा लेकर उसे दबोच लिया।...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 18 Jul 2018, 2:41 PM IST

लखीमपुर खीरी. सदर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम को सोमवार की रात बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सफियापुर मोड़ पर मुठभेड़ के बाद सीतापुर जिले के थाना अटरिया के गांव जमुनीपुर मजरा वीर सिंह पुर निवासी अशोक तिवारी को दबोच लिया। वह धौरहरा में हुई एक लूट के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।


पुलिस लाइन सभागार में एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक शातिर अपराधी लखीमपुर-भीरा रोड से सफियापुर की ओर जाने वाली रोड की तरफ आ रहा है। वह किसी लूट की फिराक में है। इस पर सीओ सिटी आरके वर्मा के नेतृत्व में सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज महेवागंज अवधेश यादव, सिपाही विजय शर्मा, अनिल कुमार तिवारी, नीरज तिवारी स्वॉट टीम प्रभारी शिवकुमार आदि के घेराबंदी की। सफियापुर मोड़ के पास पुलिस को देख बदमाश फायरिंग कर भागने लगा।

 

इस पर पुलिस ने गन्ने के खेतों और झाडियों का सहारा लेकर उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अशोक तिवारी निवासी जमुनीपुर मजरा वीर सिंह पुर थाना अटरिया जिला सीतापुर बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक कारतूस का खोखा बरामद किया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर लुटेरा है। डेढ़ साल पहले कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में गांव चंदपुरा और आढ़ीपुर के बीच दंपति के साथ हुई लूटपाट के मामले में वह वांछित चल रहा था। उस पर २५ हजार रुपये का ईनाम घोषित था। इसके अलावा वह जानकीपुरम (लखनऊ) में हुई लूट के मामले में भी जेल जा चुका है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश