9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर खेरी
पीएम मोदी से मदद की गुहार- बेटे को किडनी हम दे देंगे, लेकिन ट्रांसप्लांट को पैसे नहीं हैं
Play video

पीएम मोदी से मदद की गुहार- बेटे को किडनी हम दे देंगे, लेकिन ट्रांसप्लांट को पैसे नहीं हैं

पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत का शुभारंभ किया तो गरीबों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गयी, लेकिन लखीमपुर जिले का एक परिवार दुखी है

Google source verification

लखीमपुर खीरी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत का शुभारंभ किया तो गरीबों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गयी, लेकिन लखीमपुर जिले का एक परिवार दुखी है। वजह है कि परिवार का 20 वर्षीय बेटे जान मोहम्मद की बीमारी। उसकी दोनों किडनी खराब हैं। पीजीआई लखनऊ के डॉक्टर्स ने उसे किडनी ट्रांसप्लांट के लिये एक साल की वेटिंग दी है और कहा है कि तय समय पर किडनी और 7-8 लाख रुपयों के साथ एडमिट हो जाएं। जान मोहम्मद के पिता ने प्रधानमंत्री राहत कोष से अति शीघ्र सहायता दिये जाने की गुहार लगाई है।

लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही कस्बे के वार्ड नंबर 13 निवासी जान मोहम्मद उर्फ (मिस्टर) की दोनों किडनी खराब हैं। पिछले वर्ष तबियत खराब होने पर उसे पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी दोनों किडनी खराब हैं। बिना ट्रान्स प्लान्ट के कुछ नहीं किया जा सकता। इतना सुनते ही परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जान मोहम्मद की मां शाहजहां परवीन बेटे के लिये अपनी एक किडनी देने को तैयार है, लेकिन जिस परिवार को दो जून की रोटी के लाले पड़े हों, उस परिवार के लिये किडनी और 7-8 लाख रुपये की भारी भरकम रकम जुटा पाना, पहाड़ तोड़कर पानी निकालने जैसा ही है। परिवार की ऐसी स्थिति नहीं है कि वह उपचार का खर्च उठा सके।