लखीमपुर खीरी. केंद्र सरकार (central government) द्वारा संचालित पोषण अभियान 2019 (poshan abhiyaan.gov.in login) के एक साल पूरे होने पर 8 मार्च से 22 मार्च 2019 तक पूरे प्रदेश में पोषण पखवाड़ा (poshan pakhwada) मनाया गया। इस अभियान के तहत प्रदेश में स्कूल जाने वाली 11,28,901 किशोरियों की जांच की गयी थी जिनमें से कुल 2,15,830 किशोरियां (19.12%) एनीमिया से ग्रस्त चिन्हित गईं। इसके साथ ही स्कूल न जाने वाली कुल 2,14,534 किशोरियों की जांच में कुल 53,607 (24.99%) किशोरियां एनीमिया से ग्रस्त पायी गईं।