6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाय चुनाव 2017 : सपा ने घोषित की प्रत्याशियों की सूची, जानें कौन हुआ पैदल और किसे मिली साइकिल

लखीमपुर नगर पालिका से उमा, मोहम्मदी से कार्तिक व पलिया से महमूद, नगर पंचायत सिंगाही से कय्यूम, धौरहरा से नजमा, मैलानी से जगदीश और बरवर से यूसुफ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 4 Nov 2017, 8:13 AM IST

Akhilesh Yarad

लखीमपुर-खीरी. बसपा द्वारा लखीमपुर पालिका परिषद के लिए प्रत्याशी की घोषणा के बाद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। तीन नगर पालिकाओं व चार नगर पंचायतों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। वहीं एक नगर पालिका व दो नगर पंचायतों पर अभी भी विचार-विमर्श चल रहा है।

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अनुमोदित तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा स्वीकृत सूची में बनाए गए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। लखीमपुर नगर पालिका परिषद से डॉ. उमा कटियार को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा पलिया नगर पालिका सीट से महमूद हुसैन तथा मोहम्मदी पालिका सीट से कार्तिक तिवारी सपा के प्रत्याशी होंगे। इसके अलावा सिंगाही नगर पंचायत सीट से मोहम्मद कय्यूम, धौरहरा नगर पंचायत सीट से नजमा खान, मैलानी नगर पंचायत सीट से जगदीश प्रसाद व बरवर सीट से सैय्यद यूसुफ हसन के नामों की घोषणा की गई है। वहीं गोला नगर पालिका व खीरी, ओयल व मैलानी नगर पंचायतों पर प्रत्याशी के लिए अभी पार्टी विचार विमर्श ही कर रही है।

खीरी में क्यों नहीं हुई घोषणा
समाजवादी पार्टी द्वारा जारी सूची में खीरी व ओयल के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा न होने के चलते तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। गौरतलब रहे कि खीरी नगर पंचायत पर फहीम अहमद निवर्तमान अध्यक्ष हैं जो कि सपा नेता भी हैं। उनके नाम की घोषणा न होना और भी चर्चा का विषय है।

सिंगाही में बसपा को लगा झटका
सपा की जारी सूची में सिंगाही से प्रत्याशी के तौर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के परिवार के सदस्य मोहम्मद कय्यूम के नाम की घोषणा की गई है। इस घोषणा के साथ ही बसपा को इस सीट पर करारा झटका लगा है। मोहम्मद कय्यूम के कार्यकाल में नगर पंचायत में काफी विकास कार्य कराया गया था। बीते निकाय चुनाव में महिला सीट होने पर मोहम्मद कय्यूम ने अपनी भाभी अफरोज जहां को चुनाव मैदान में उतारा था और उन्होंने भी जीत दर्ज की थी। एक ही सीट पर दो बार बसपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल की। लेकिन विधान सभा चुनाव में बसपा द्वारा उम्मीदवार घोषित करने के बाद नाम काट दिए जाने से मोहम्मद कय्यूम ने पार्टी से किनारा कर लिया और उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अब समाजवादी पार्टी ने भरोसा जताते हुए उनके नाम की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब इस सीट पर बसपा के लिए साख बचाना किसी चुनौती से कम नहीं।

सात में से चार प्रत्याशी मुस्लिम
लखीमपुर-खीरी। सपा ने मुस्लिम उम्मीदवारों पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। निकायों को लेकर जारी सात उम्मीदवारों की सूची में पार्टी ने चार मुस्लिमों को सपा से टिकट दिया है। पलिया नगर पालिका से महमूद हुसैन सपा प्रत्याशी होंगे तो सिंगाही, धौरहरा व बरवर से मोहम्मद कय्यूम, नजमा खान व सैय्यद यूसुफ हसन को बतौर उम्मीदवार उतारा गया है।