इंडियन एयरफोर्स की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ के अपने 174 रिक्त पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत कुक, एलडीसी, स्टोर कीपर, पेंटर, अधीक्षक, और अन्य कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें बढ़ई (एसके) के लिए 03 पद, कुक के लिए 23 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 103 पद, हाउस कीपिंग स्टाफ के लिए 23 पद, लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए 10 पद, स्टोर कीपर के लिए 06 पद, पेंटर के लिए 02 पद, अधीक्षक (स्टोर) के लिए 03 पद और मेस स्टाफ के लिए 01 पद शामिल है।