लखीमपुर खीरी. सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा दिए जाने वाले वादे झूठे साबित हो रहे हैं। इसका जीता जाता उदाहरण देखने को मिला है लखीमपुर में। जिसने विदेश की धरती पर तिरंगा लहराया। उसे अपनी ही धरती पर नकार दिया गया। यहीं नहीं ढाका पर फतह कर लौटी पैरा क्रिकेट टीम इंडिया को ना तो कोई रिसीव करने पहुंचा और ना ही किसी ने टीम का हाल पूछा। इतना ही नहीं, इंसानियनत तो तब मर गई जब यूपी टीम के कप्तान विक्रम नाग को लखनऊ के अस्पताल में इलाज तक नहीं मिला। जिसके कारण उनको प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज कराना पड़ा।