3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत मे काम कर रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, गुस्साए ग्रामीणों ने वन दरोगा को पीटा

गन्ने के खेत में पानी लगाने गए किसान को बाघ ने बना डाला अपना निवाला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 18 Jun 2018, 7:27 PM IST

tiger

खेत मे काम कर रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, गुस्साए ग्रामीणों ने वन दरोगा को पीटा

लखीमपुर खीरी. वन क्षेत्र मैलानी और निघासन के साथ ही अब मोहम्मदी वन क्षेत्र में भी बाघ का आतंक ग्रामीणों के लिए दहशत बना हुआ है। करीब एक साल के भीतर बाघ चार इंसानों को अपना शिकार बना चुका है। इसी कड़ी में बाघ ने सोमवार की सुबह फिर एक किसान को अपना निवाला बना लिया। किसान अपने गन्ने के खेत में पानी लगाने गया था, तो वहीं आए रोज कोई न कोई मवेशी बाघ का शिकार बन रहा है। लेकिन वन विभाग बाघ की सही लोकेशन नहीं जान पा रहा है। इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के दरोगा पिटाई कर दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम वहां से चली गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने बालकराम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

कई स्थानों पर दिखा बाघ

दक्षिण खीरी वन प्रभाग का मोहम्मदी वन क्षेत्र इन दिनों बाघ की चहलकदमी के लिए जाना जा रहा है। लगातार बाघ को अलग-अलग स्थानों पर देखें जाने के बाद अब विभाग भी हरकत में आ गया है। सोमवार की सुबह से ही वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में जुट गई है। परंतु कुछ देर बाद ही ग्रामीणों की नाराजगी सामने आ गई ग्रामीणों ने टीम के एक दरोगा को पीट दिया। जिससे दरोगा के सर में गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम मूड़ा निजाम निवासी बालकराम (35) सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे गांव के बाहर स्थित अपने गन्ने के खेत में सिंचाई करने गए थे।

गुस्साए ग्रमीणों ने दरोगा को जमकर पीटा

इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग बालक राम को बचाने के लिए उसकी ओर भागे, तो बाघ शोरगुल सुनकर वहां से भाग गया। जब तक बालक राम को इलाज के लिए ले जाया जाता, तब तक उसने दम तोड़ दिया। बालकराम की मौत से ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला। बाघ की तलाश में जुटे वन विभाग की टीम के दरोगा ओम प्रकाश वर्मा को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने दरोगा को जमकर पीटा। जिससे उसके सर में गंभीर चोटें आई हैं दरोगा की पिटाई के बाद वन विभाग की पूरी टीम वहां से लौट गई ऐसे में अब बाघ पकड़ा जाना तो दूर। ग्रामीणों के सर पर मौत का खतरा लगातार बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश