लखीमपुर खीरी. खीरी जिले में किसानों के साथ हुई घटना के मामले में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपितों लवकुश राणा और आशीष पांडेय को सीजेएम कोर्ट के सामने पेश किया। घंटों चली सुनवाई के बाद दोनों आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपितों को कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी। यहां जाने वाले एक गेट पर ताला जड़ दिया गया था और दूसरे गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दोनों आरोपितों लवकुश राणा व आशीष पांडेय को सरकारी जीप से गेट तक लाया गया। इसके बाद मामले के विवेचक विद्याराम दिवाकर, खीरी थाना प्रभारी सियाराम वर्मा फोर्स के साथ दोनों को लेकर अदालत में आए।