15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुत्र की हत्या में राजीनामा करने का बनाया जा रहा दबाव

पीड़ित परिवार ने डीएम-एसपी को भेजा शिकायती पत्र, महिला रिश्तेदार पर षडयंत्र रचने का लगाया आरोप.

2 min read
Google source verification
Lalitpur News

Lalitpur News

ललितपुर. हत्या के मामले में नामजद लोगों द्वारा राजीनामा करने पर दबाब बनाने के लिए फर्जी तरीके से षडयंत्रपूर्वक झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुये पीड़ित पक्ष ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भेजा है। मोहल्ला श्रृद्धानन्दपुरा निवासी मीरादेवी पत्नी रमेश कुमार ने बताया कि विगत 12 फरवरी को उसके पुत्र धर्मेंद्र उर्फ के.टी. की मोहल्ले के जुम्मन, कल्लू, साकिर, वसीम, मुन्नी, शाहिद, सद्दाम, सायना, भूरे इत्यादि ने एक राय होकर हत्या कर दी थी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थित कुंए में फेंक दिया था। बताया कि इस मामले में उक्त लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506, 302, 201 व 120बी के तहत मामला भी दर्ज किया गया था। आरोप है कि इस मामले में मुन्नी, शायना, कल्लू, शाकिर व सद्दाम जेल में निरूद्ध है और बाकी लोग फरार चल रहे हैं। बताया कि फरार चल रहे लोग पीड़ित पक्ष पर राजीनामा के लिए लगातार दबाव डाल रहे हैं और फर्जी मामलों में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि विगत 30 मई 2018 को उक्त फरार अभियुक्तों के पिता चांद मोहम्मद के पिता का निधन हो गया। इस मामले में फरार अभियुक्त व उनकी गोविन्दनगर निवासी महिला रिश्तेदार उसके परिवार को फर्जी केस में फंसवाने के लिए षडय़ंत्र रच रहे हैं, ताकि दबाव बनाकर उक्त लोगों से पुत्र की हत्या के मामले में राजीनामा कर लें।

पीड़ित पक्ष ने डीएम-एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुये फरार चल रहे अभिुयक्तों को जल्द गिरफ्तार किये जाने एवं परिवार की सुरक्षा कराये जाने की मांग उठायी है। शिकायती पत्र देते समय रमेश नामदेव, जगदीश, ओमप्रकाश, कपिल, दीपक, संतोष, सौरभ, मीरादेवी, नारायण, विजय नामदेव, राकेश नामदेव, नारायण प्रसाद आदि मौजूद रहे।

मासूम बालक का शिकायत में नाम लिखाने का आरोप-
पीड़ित मीरादेवी ने बताया कि विपक्षियों द्वारा उससे राजीनामा कराने के लिए तरह-तरह के षडय़ंत्र रचे जा रहे हैं। इसी क्रम में उक्त लोगों ने उसके पांच-छह वर्षीय नाती राघव, इन्दौर निवासी अमित का नाम शिकायत में लिखकर दिया है। पीड़ित ने बताया कि शिकायत में एक अन्य नाम अन्नू भी लिखाया गया है, जो कि उसके परिवार में है ही नहीं।

रिश्तेदार महिला राजीनामा के लिए बना रही राजनैतिक दबाव-
पीड़िता का आरोप है कि फरार चल रहे अभियुक्तों का साथ दे रही गोविंदनगर निवासी महिला रिश्तेदार द्वारा हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष से राजीनामा कराने के लिए राजनैतिक दबाव भी बनाया जा रहा है।