
ललितपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) से ललितपुर के सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने शराब का सेवन करने वालों को नसीहत दी। जनसंवाद संगोष्ठी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर कोई शराब का सेवन करना चाहता है, तो वे सरकारी ठेकों से शराब खरीदकर उसे अपने घर में पिएं। सड़कों पर न तो शराब पिएं और न शराब पीकर घूमें। इससे आम आदमी को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति शराब का सेवन करने में ही संपन्नता समझता है, तो अपने साथ और 100 लोगों को घर बुलाएं और उनके साथ घर पर ही शराब का सेवन करें। मगर बाजारों में नाटक न करें।