ललितपुर. Class 10th Student Suicide by Hanging Gimself in Room Reasons Unknown. जिले में 10वीं के एक छात्र ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव फंदे के सहारे लटका मिला। शव देखते ही परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरवालों से आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। मृतक के मामा ने बताया कि छात्र ने खुदकुशी करने से पहले यूट्यूब पर सबसे अच्छी फांसी रस्सी से लगेगी या अनय कपड़े से, यह सर्च किया था। हालांकि, उसने ऐसा क्यों किया इसका कारण किसी को नहीं पता।