26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इसलिये ललितपुर में सीएम योगी से उमा भारती दूर रहीं…

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड स्थित ललितपुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरा किया।

2 min read
Google source verification
lalitpur

ललितपुर. उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड स्थित ललितपुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरा किया। विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की, बड़ी जनसभा भी हुई सबकुछ था, बस नहीं थीं तो क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री उमा भारती । जिस कारण उनके समर्थकों में भारी रोष देखा गया । उनके संसदीय क्षेत्र में ही मुख्यमंत्री कई बड़े वादे कर गए। कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण कर गए मगर दीदी की अनुपस्थिति लोगों राजनैतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी रही। वैसे तो बुंदेलखंड के प्रेम का बड़ा बखान करने वाली केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती अपनी मौजदगी का यदा-कदा एहसास कराती रहती हैं।

मगर मुख्यमंत्री के आगमन पर और बड़ी-बड़ी विकास की परियोजनाओं के लोकापर्ण के मौके पर भी अपने संसदीय क्षेत्र से दूरी बनाए रहीं। ये बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। यहां तक कि भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उमा की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। उधर, सांसद प्रतिनिधि जगदीश सिंह चौहान जब ललितपुर के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे, तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। अपने नेता का अपमान होते देख कई भाजपाई बौखला गए और सर्किट हाउस के बाहर जमकर नारेबाजी की लेकिन उनकी इस नारेबाजी को सीएम ने नजरअंदाज कर दिया और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में जुटे रहे। आखिर क्या वजह रही कि उमा भारती भी पूरे परिदृश्य से गायब रहीं और उनके प्रतिनिधि से भी सीएम नहीं मिले? क्या अंदर खाने कोई खिचड़ी पक रही है या फिर ये इत्तेफाक था?


क्या उमा भारती से बीजेपी बना रही है दूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के दौरे पर आए उनके साथ कई मंत्री तथा विधायक भी रहे। मुख्यमंत्री के साथ सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे भी साथ देखे गए मगर इस पूरे कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती नदारद रही इसका क्या कारण हो सकता है किसी को भी अनुमान लगा पाना मुश्किल था। उमा भारती के ना होने से अटकलों और चर्चाओं का बाजार गर्म रहा क्योंकि किसी भी कार्यक्रम में ना आना यह पहला मामला है । जनपद में जब भी कोई कार्यक्रम आयोजित किया गया क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री हमेशा उस कार्यक्रम में मौजूद रही मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम से वह नदारद रही जबकि उनके संसदीय क्षेत्र में करोड़ों रुपयों की लागत की कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी हुआ । कहीं ऐसा तो नहीं कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय मंत्री उमा भारती दूरी बनाने में लगी हुई हो कहीं यह कोई ऐसा संकेत तो नहीं है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी उनसे दूरी बना रही हो ।उमा भारती को ना देख कर उनके प्रशंसकों में खासी मायूसी देखी गई ।