कांग्रेस कार्यकर्ता हरी बाबू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर चूड़ियां भेंट करने का कार्यक्रम था। कांग्रेस सरकार में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी चूड़ियां भेंट की थीं, इसलिए हमारी महिला कार्यकर्ता प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को चूड़ियां भेंट करने के लिए लाईं थीं। हालांकि, पैकेट एलआईयू के किसी कर्मचारी ने छीन लिया। कांग्रेसी उन्नाव कांड की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है।