
Dhongi Baba
तालबेहट. आज भी विज्ञान के युग में अंधविश्वास तंत्र विद्या का खेल बदस्तूर जारी है जबकि पूरे देश में कई ढोंगी तांत्रिक बाबा महिलाओं की अस्मत लूटने के आरोप में आज जेल की हवा खा रहे हैं। आसाराम बापू, राम रहीम, बाबा रामपाल जैसे बड़े नामों को लोग भगवान मानते थे, मगर अपने कर्मों के चलते वह आज जेल में है। बावजूद इसके ऐसे कई बाबा और हैं जो अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। आज भी बुंदेलखंड के सबसे पिछड़े जनपद ललितपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे ही बाबाओं ने डेरा डाल रखा है। जहां वे अंधविश्वास को फैलाकर ग्रामीण महिलाओं को धोखा देकर उनकी असमत से खेलने रहे हैं।
कई दिनों से बीमार थी महिला-
ताजा मामला कोतवाली ताल बेहट क्षेत्र में सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में बीमार रहने वाली एक दलित महिला से तांत्रिक द्वारा पूजा पाठ के बहाने बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया। झाड़ फूंक के बहाने रेप के मामले मेें पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम की विवाहित दलित महिला अकसर छुटपुट बीमार रहती थी। इस बीमारी का इलाज उसके पति ने कई जगहों पर कराया मगर वह ठीक न हुई। महिला की हालत को देख उसे कुछ लोगों ने सलाह दी कि वह टेकरी में एक तांत्रिक के पास जाए जो झाड़ फूंक से लोगों का इलाज करता है।
तांत्रिक महिला को ले गया जंगल में-
मरता क्या न करता। अपनी पत्नी की बीमारी से परेशान सीधे-साधे उस ग्रामीण व्यक्ति को लोगों की बात पर भरोसा हो गया और वह तांत्रिक के पास जाने के लिए तैयार हो गया जिस पर महिला अपने पति के साथ ग्राम टेकरी आई तथा तांत्रिक राहुल पुत्र धनीराम प्रजापति से उपचार कराने लगी। तभी तांत्रिक ने उसके पति से कहा कि इनको पूजा के लिए जंगल की तरफ ले जा रहे हैं। तुम तब तक घर पर यहीं बैठो। तांत्रिक चालाकी से उक्त महिला को जंगल की तरफ ले गया तथा अपनी तंत्र क्रिया के बल पर बेहोश कर जबरन उसके साथ बालात्कार किया।
महिला को जब होश आया तो वह वापिस आई और पति को घटना के संबंध में अवगत कराया। जिस पर पति ने तत्काल कोतवाली में उक्त तांत्रिक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। घटना की सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमे की कार्यवाही की जा रही थी। अब सवाल इस बात का है कि क्या धर्म के नाम पर ऐसे ढोंगी पाखंडी बाबा कब तक सीधे व भोले भाले ग्रामीणों को लूटते रहेंगे तथा उनकी महिलाओं के साथ कब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।
Published on:
03 May 2018 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allललितपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
