2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिलाधिकारी ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं के चलते दो केंद्र प्रभारी निलम्बित

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह द्वार जनपद के 04 गेंहू क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया।

2 min read
Google source verification
lalitpur

ललितपुर. जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह द्वार जनपद के 04 गेंहू क्रय केन्द्रों जाखलौन एफएसएस-1 केन्द्र कृषि मण्डी, जाखलौन, जाखलौन एफएसएस-2 बरौदा बिजलौन, जाखलौन रोड महेशपुरा, ललितपुर एफएसएस केन्द्र खिरिया मिश्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गेंहू क्रय केन्द्रों पर अनेक अनियमिततायें पायीं। कूपन रजिस्टर किसी भी केन्द्र पर व्यवस्थित रूप में नहीं बनाया गया। जिस केन्द्र पर कूपन रजिस्टर बना भी है, वहां पर मनमाने ढंग से गेंहू खरीदा जा रहा है तथा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जाखलौन स्थित दो गेंहू क्रय केन्द्रों जिनमें से जाखलौन एफएसएस-1 केन्द्र कृषि मण्डी, जाखलौन व एफएसएस-2 बरौदा बिजलौन में दिनांक 04 अप्रैल 2018 से गेंहू खरीदा गया है, किन्तु दोनो केन्द्रों के केन्द्र प्रभारियों द्वारा कूपन का दुरूपयोग किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों के परिपे्रक्ष्य में दोनों केन्द्र प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया। जाखलौन स्थित उपरोक्त दोनों केन्द्रों की बोरियों की तौल कराने पर ज्ञात हुआ कि प्रत्येक बोरी में एक से डेढ़ कि0ग्रा0 गेंहू कम पाया गया। इससे स्पष्ट हुआ कि बोरियों से गेहूं निकाला जा रहा है तथा कम गेंहू के साथ बोरियां सिली जा रही हैं। अतः सुनिश्चित किया जाये कि जो भी मात्रा अनुमन्य हो, उससे कम या अधिक गेंहू बोरियों में नहीं होना चाहिए। जाखलौन रोड महेशपुरा स्थित राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के गेंहू क्रय केन्द्र पर भी कोई कूपन रजिस्टर नहीं बनाया गया। केन्द्र प्रभारी ने अपने बयान भी दर्ज कराये। राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के केन्द्रों के सम्बंध में बहुतायत में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। केन्द्र पर जिस कर्मचारी को तैनात किया गया है, उसे कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं है। वह कृषकों को भुगतान किये जाने के सम्बंध में भी कोई जानकारी नहीं दे सके। एक कृषक चतुर्भुज से मोबाइल पर बात की गयी, उसने बताया कि उससे 20 रू0 प्रति कुन्तल की दर से पैसा लिया गया है, अतः प्राप्त शिकायतों के आधार पर तथा इस केन्द्र के समीप दो केन्द्र जाखलौन में व एक केन्द्र खिरियामिश्र में स्थापित होने के कारण जाखलौन रोड महेशपुरा स्थित राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के गेंहू क्रय केन्द्र को बने रहने का औचित्य नहीं है। अतएव इस केन्द्र को बंद किया जाये। उठान की स्थित बहुत ही खराब है। जाखलौन स्थित उपर्युक्त दोनों गेंहू क्रय केन्द्रो से उठान नहीं हुआ है। खिरियामिश्र में भी उठान नहीं हो पाने के कारण वहां की तौल नहीं हो पा रही है। केन्द्रों से गेहूं की उठान के सम्बंध में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। भुगतान के सम्बंध में केन्द्र प्रभारी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये। किसी अवकाश के दिन सभी केन्द्र प्रभारियों को बुलाकर नियमों व निर्देशों के सम्बंध में अवगत कराते हुए प्रभावी रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। भुगतान के सम्बंध में प्रत्येक गेंहू क्रय केन्द्र पर कड़ी नजर रखी जाये। निरीक्षण के दौरान अनेक कृषकों से प्रत्यक्ष एवं मोबाइल पर बात की गयी तो पाया गया कि कूपन रजिस्टर में अंकित क्रमांक से गेंहू की तौल नहीं की जा रही है। अर्थात ‘‘प्रथम आवत प्रथम पावत’’ के सिद्धान्त का पालन नहीं किया जा रहा है। अपितु केन्द्र प्रभारियों द्वारा मनमाने ढंग से तौल की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि उप जिलाधिकारियों व अन्य निरीक्षण अधिकारियों द्वारा निरीक्षण सरसरी तौर पर किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा जिन भी गेंहू क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया है, उनमें कमियां पायी गयी हैं। तदनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की गयी है। अतः जांच गहनता से की जाये ताकि कृषकों का उत्पीड़न न हो सके।