ललितपुर. यूपी में महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए योगी सरकार तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन ललितपुर में जिलाधिकारी की पत्नी ही इसकी शिकार होती दिख रही है। ललितपुर जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार की पत्नी राजकुमारी ने अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपने पति पर उन्हें व उनके परिवार को टॉर्चर करने का आरोप लगा रही है। वह कह रही हैं कि यदि उनकी मौत होती है तो इसके लिए उनके पति जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे। उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही।