10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीएम की पत्नी का यूटर्न, पहले लगाया पति पर मारपीट का आरोप, अब कहा ये हामारा फैमिली मैटर

जिलाधिकारी की पत्नी ने अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपने पति पर उन्हें व उनके परिवार को टॉर्चर करने का आरोप लगा रही हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 1 Nov 2020, 8:48 PM IST

DM wife

DM wife

ललितपुर. ललितपुर में जिलाधिकारी की पत्नी राजकुमारी ने यू-टर्न ले लिया है। अस्पताल से जारी हुए पहले वीडियो में उन्होंने अपने पति ललितपुर जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार पर उत्पीड़न व जान से मारने का आरोप लगाया था। उस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने एक और वीडियो जारी कर इसे अपना फैमिली मैटर कहते हुए वीडियो को पुराना बताया है। नए वीडियो में राजकुमारी अपने पति के साथ दिख रही हैं, हालांकि जो टी-शर्ट व पहनी है वहीं टी-शर्ट वह पहले वीडियो में भी पहनी थीं। जारी नए वीडियो में वह कह रही हैं कि यह उनका फैमिली मैटर है। वीडियो वायरल कैसा हुआ इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कल थोड़ा गुस्सा हो गईं थीं। इस वजह उन्हें डिप्रेशन हो गया था। इसी हालत में उन्होंने पहले वीडियो रिकॉर्ड किया था। यह वीडियो आज किसने और कैसे वायरल कर दिया, उन्हें नहीं पता।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लड़कियों ने की जमकर धुनाई, फोन पर करता था अश्लील बातें

पहले वीडियो में था यह-

इससे पहले रविवार सुबह ललितपुर के जिलाधिकारी दिनेश कुमार की पत्नी का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पति पर उत्पीड़न का आरोप लगा रही हैं। उनका कहना है कि वह मदद मांगने के लिए थानों में दर-दर भटक रही हैं, लेकिन उनके पति इतने प्रभावशाली हैं कि किसी ने उनकी नहीं सुनी। वह न्याय चाहती हैं। राजकुमारी किसी अस्पताल में दिख रही हैं। परिवार को टॉर्चर करने का आरोप लगा रही है। वह कह रही हैं कि यदि उनकी मौत होती है तो इसके लिए उनके पति जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे।