इसके चलते मोहसा स्टेशन के निकट भोपाल से झाँसी जा रही पैंसेजर ट्रेन 51827 सुबह 8 बजे से बीच ट्रक पर सुबह से ही खड़ी हैं। जिसके चलते भोपाल से झाँसी जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को मार्ग बदल दिया गया और यह ट्रेन बीना से कोटा के मार्ग से होते हुए माथुरा निकाली जा रही हैं । भोपाल से दिल्ली की जाने वाली पंजाब मेल, समता, झेलम एक्सप्रेस ट्रेन सहित आधा दर्जन ट्रेन बीना के पहले खड़ी कर दी गई हैं । भोपाल से खजुराओ जाने वाली महानामा एक्सप्रेस ट्रेन 22163 बीना में रद्द कर दी गई । ट्रेनों के रद्द होने व लेट होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा।