1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीन लगवाने के बाद डीएम हो गए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम आइसोलेट

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 29 Mar 2021, 11:37 AM IST

वैक्सीन लगवाने के बाद डीएम हो गए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम आइसोलेट

वैक्सीन लगवाने के बाद डीएम हो गए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम आइसोलेट

ललितपुर. उत्तर प्रदेश के ललितपुर में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। वह घर से ही कार्य करेंगे। इधर, जिला प्रशासन ने दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का संदेश देते हुए मास्क नहीं लगाने वालों पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाने की बात कही है।

सूचनाधिकारी पीयूष राय के अनुसार, जिलाधिकारी ने शनिवार को आरटीपीसीआर की जांच करायी थी, जिसकी रिपोर्ट आज पाॅजीटिव आयी। जिलाधिकारी के कोरोना संक्रमित होने के कारण वह होम आईसोलेशन में रहेगें। घर से ही सारे कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने 11 फरवरी को कोविड की पहली वैक्सीन लगवाई थी।

11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

रविवार को 11 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजीटिव आयी है। शाम को जिलाधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके पहले शनिवार को 17 और शुक्रवार को 15 लोगों को रिपोर्ट कोरोना पाॅजीटिव आयी थी। इस प्रकार तीन दिन में जनपद में 44 कोरोना संक्रमित मरीज हो गये है।

होली को लेकर पाबंदियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि इस त्योहार में हम कोरोना संक्रमक का कारक न बनें। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि सार्वजनिक भीड़ भाड़ वाले स्थान से बचा जाए। अगर सार्वजानिक या भीड़भाड़ वाले जगह पर जा रहे हैं तो मास्क और सोशल डिस्टेंसींग का अनुपालन करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बीच सभी से कोरोना टीकाकरण लगवाने की भी अपील की है।

नहीं कर सकेंगे सार्वजनिक स्थान पर आयोजन या उत्सव

यूपी में होली के मौके पर किसी भी तरह के आयोजन या उत्सव पर मनाही है। कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के होली मिलन या अन्य समारोह आयोजित कराने पर रोक है। इसके लिए संबंधित को प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा योगी सरकार ने मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग भी अनिवार्य किया है। कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और निजी विद्यालयों में 24 से 31 मार्च तक होली का अवकाश रखा गया है।

ये भी पढ़ें: होली को लेकर लगी है कुछ पाबंदियां, जानें क्या है यूपी सरकार की नई गाइडलाइन

ये भी पढ़ें:होली से पहले प्रदेश के 51 लाख बुजुर्गों को योगी सरकार देगी पेंशन, पहले चरण में 33.5 लाख बुजुर्गों के खाते में ट्रांसफर होगी राशि