11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ललितपुर
देखें वीडियो – 108 एम्बुलेंस सेवा में किस तरह हो रही लापरवाही
Play video

देखें वीडियो – 108 एम्बुलेंस सेवा में किस तरह हो रही लापरवाही

नपद में 108 एम्बुलेंस सेवा में हर रोज किसी न किसी तरह की अनियमितता और लापरवाही देखने को मिल रही है।

Google source verification

ललितपुर. जनपद में 108 एम्बुलेंस सेवा में हर रोज किसी न किसी तरह की अनियमितता और लापरवाही देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल से हृदय रोग से पीड़ित एक मरीज को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किये जाने के बाद एम्बुलेंस चालक ने मरीज को मेडिकल कॉलेज ले जाने से मना कर दिया और उसे वापस ललितपुर पहुंचा दिया। बाद में मरीज को प्राइवेट से झांसी भेजा गया। अ इससे पहले एम्बुलेंस चालकों की लापरवाही से एक मरीज की मौत हो चुकी है। ताजा मामले में स्वास्थ्य महकमे ने जांच के आदेश दिये हैं।

बताया जा रहा है कि मरीज को झांसी रेफर किये जाने के बाद रास्ते में एम्बुलेंस चालक ने एम्बुलेंस तेज चलाने के एवज में रूपये की मांग की। जब मना कर दिया गया तो एम्बुलेंस चालक वापस मरीज को ललितपुर जिला अस्पताल ले आया।प्राइवेट एम्बुलेंस से मरीज को दुबारा झांसी भेजा गया। परिजनों का कहना है कि इससे कुछ समय पहले उनके परिवार के एक सदस्य की मौत 108 एम्बुलेंस से ले जाते समय ऑक्सीजन की कमी से हो गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रताप सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।