31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाई प्रोफाइल कंचू राजा मर्डर केस का खुलासा, भतीजे सहित दो को भेजा जेल

हत्यारोपियों पुलिस के आरोपों को नकारा, कहा- साजिशन पुलिस ने उन्हें फंसाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 14 Feb 2021, 7:17 PM IST

lalitpur1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ललितपुर. जनपद के हाई प्रोफाइल कंचू राजा मर्डर कांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में हत्याकांड का खुलासा किया। एक फरवरी 2021 को कंचुराजा का रक्त रंजित शव उसके ही घर से बरामद किया गया था। मामले का वादी मृतक का भतीजा और भाई ही उसके हत्यारे निकले। मृतक के भतीजे बुध सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। हालांकि, हत्यारोपियों ने हत्या को नकारते हुए किसी कैलाश नामक व्यक्ति पर लगाया हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने पैसे लेकर उसे मुख्य अभियुक्त को छोड़ दिया है और हम लोगों को गलत तरीके से फंसाया है।

पुलिस ने दो हत्या आरोपियों बुद्धसिंह पुत्र भगवान सिंह और हरनाम सिंह उर्फ टिल्लू राजा पुत्र कल्याण सिंह निवासी चौबियाना की गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अस्त्र-शस्त्र बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि काफी छानबीन और सबूत जुटाने के बाद ही हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। हालांकि, यह मामला बहुत पेचीदा था लेकिन पुलिस ने सफलतापूर्वक इसका अनावरण किया है।

By- सुनील जैन