24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रमजान के पवित्र माह में मुस्लिम युवक ने दी जान, बेटों ने कहा मानसिक रूप से थे प्रताड़ित

रमजान के पवित्र माह में जनपद ललितपुर में हाजी अब्दुल आलीम नाम के मुस्लिम युवक ने फांसी लगा ली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 25 May 2019, 7:04 PM IST

suicide

रमजान के पवित्र माह में मुस्लिम युवक ने दी जान, बेटों ने कहा मानसिक रूप से थे प्रताड़ित

ललितपुर. रमजान के पवित्र माह में जनपद ललितपुर में हाजी अब्दुल आलीम नाम के मुस्लिम युवक ने फांसी लगा ली। वे मानसिक रूप से प्रताड़ित थे और मुस्लिम समाज के ही लोगों से कई सालों से उनका विवाद था। अब्दुल आलीम की मौत की खबर सुनकर कई मुसलमानों की भीड़ मस्जिद के बाहर खड़ी हो गई। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कई सालों से थे मानसिक रूप से प्रताड़ित

अब्दुल आलीम के बेटे अब्दुल मुयीन और अब्दुल रकीम का कहना है कि उन्हीं के समुदाय के कुछ लोगों ने उनके पिता को लगातार कई वर्षों से परेशान किया था। उन पर कई तरह के झूठे मुकदमे चलाए गए। उनका मकान नहीं बनने दिया। लगातार तरह-तरह के नोटिसों और कानूनी पचडों में डालकर उन्हें इतनी मानसिक बेदना दी जा रही थी कि वह हर समय परेशान रहते थे। उनके बेटों ने बताया कि मृत्यु से 2-3 दिन पहले ही एक नोटिस आया था जिससे वह काफी परेशान थे।

flashbag.patrika.com

कई वर्षों से था विवाद

शहर की सदन शाह के उर्स कमेटी और तथाकथित कुछ अन्य मुसलिम समाज के ही लोगो में आपस में ही अनेक वर्षों से विवाद चल रहा है। परिजनों की मानें तो उसी विवाद के चलते कानूनी नोटिसों से और निजी तौर पर परिवारिक परेशानियां पैदा करने के कारण जिला पेशईमाम ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

ये भी पढ़ें:कोलेडोकल सिस्ट से पीड़ित थी लड़की, दूरबीन विधि से हुआ सफल इलाज