5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ललितपुर
विधानसभा चुनाव : 60 दिन में 30 रैलियां करेंगी मायावती
Play video

विधानसभा चुनाव : 60 दिन में 30 रैलियां करेंगी मायावती

इन चुनावों में बीएसपी बढ़ाएगी अपना जनाधार।  

Google source verification

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बाद बसपा अब अन्य राज्यों में भी अपना जनाधार बढ़ाने की कवायद में जुट गई है। पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। इन चुनावों में अपनी गहरी छाप छोडऩे के लिए बीएसपी सुप्रीमो मायावती हर जतन कर रही हैं। वह कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहती हैं।

इन राज्यों में बीएसपी अपना जनाधार बढ़ाने के साथ लोकसभा चुनावों में अपनी ताकत दिखाना के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई है। अगले दो महीने में मायावती इन राज्यों में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो बीएसपी सुप्रीमो मायावती इन राज्यों में 30 रैलियां करेंगी। इन रैलियों की शुरुआत तो नवंबर से होगी लेकिन इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रैलियां दिसंबर तक जारी रहेंगी। जब तक पांचों राज्यों में मतदान नहीं हो जाते।
बसपा के एक नेता ने बताया कि 4 नंवबर को मायावती छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी जहां पर वे दो रैलियों को संबोधित करेंगी। दो रैलियों में से एक अंबिकापुर में होगी। फिर 16 नवंबर को मायावती छत्तीसगढ़ आएंगी और दो दिनों के अंदर नवागढ़, बिलाईगढ़, रायपुर और जांजगीर चम्पा में आयोजित चार रैलियों करेंगी।

जोगी की पार्टी से गठबंधन
छत्तीसगढ़ में मायावती की पार्टी बीएसपी का पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ है। यहां के जांजगीर चम्पा विधानसभा सीट से बीएसपी ने जोगी की बहू ऋचा को टिकट दिया है। छत्तीसगढ़ के बाद मायावती राजस्थान का रूख करेंगी यहां वह चुनाव से पहले आठ बड़ी रैलियां करेंगी। यहां 7 दिसंबर को चुनाव होने हैं। वहीं मध्य प्रदेश में बीएसपी सुप्रीमो की 10-12 रैलियां प्रस्तावित हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित मिजोरम में बीएसपी अकेले चुनाव लड़ रही है।

सारा जोर छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश पर

तेलंगाना में बीएसपी ने 20-25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। यहां पर मायावती की पवन कल्याण की पार्टी जन सेना पार्टी से गठबंधन की बात चल रही है। मायावती का सारा जोर अभी छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश पर केंद्रीत है। शायद इसीलिए उन्होंने मिजोरम और तेलंगाना में कोई रैली तय नहीं है। हालांकि सूत्रों की मानें तो इन पांचों राज्यों में बीएसपी सुप्रीमो की 30 रैलियां प्रस्तावित हैं।

यहां होने हैं विधानसभा चुनाव

पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की है। वहीं मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में एक चरण में ही चुनाव कराए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 18 सीटों पर 12 नवंबर को वहीं दूसरे चरण में 72 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश और मिजोरम में एक ही चरण में 28 नवंबर को तो वहीं राजस्थाना और तेलंगाना में सात दिसंबर को वोटिंग होगी। मतगणना 11 दिसंबर को होगी और उसी दिन परिणाम आ जाएंगे।