ललितपुर. प्रदेश में जैसे-जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे मतदाताओं को लुभाने के लिए नए-नए पैंतरे आजमाए जा रहे हैं। इसकी एक कड़ी महरौनी बाईपास और मड़ावरा आटीआई की सौगात मानी जा रही है। शनिवार को बीजेपी के क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा ने महरौनी विधायक व प्रदेश सरकार के श्रम सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पन्थ मन्नू कोरी व सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की मौजूदगी में क्षेत्रवासियों को दो नई सौगातें दीं, जिसमें महरौनी बाईपास सड़क का निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में मड़ावरा आईटीआई कॉलेज शामिल है। इन दौनों ही सौगातों का शिलान्यास डीएम एसपी के साथ मौजुद अधिकारियों और क्षेत्रीय नेता व जनता की मौजूदगी में विधिवत तरीके से पूजन विधान कर किया गया।