11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के अंदर हटे बैनर- पोस्टर

अनाधिकृत रूप से लगाये गए थे बैनर पोस्टर होर्डिंग हटाये गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 28 Oct 2017, 1:33 PM IST

lalitpur

Lalitpur

ललितपुर. निर्वाचन आयोग ने जैसे ही नगर निकाय के चुनावों की तारीखों का एेलान किया वैसे ही प्रदेश में अधिसूचना जारी हो गई और अधिसूचना जारी होने के बाद जहां एक और राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों को लेकर पूर्ण रूप से हरकत में आई। तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी हरकत में आ गए। अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिलाधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी को निर्देशित किया कि आचार संहिता का अनुपालन कड़ाई से किया जाएगा। आचार संहिता के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अगर कोई भी अनुशासनहीनता में दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। जैसे ही आचार संहिता का ऐलान हुआ वैसे ही पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया।

नगर निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है ऐसे में अब चुनाव लड़ने की ताल ठोक रहे प्रत्याशियों ने भी जनसंपर्क साधना शुरू कर दिया। आचार सहिंता लगने से पहले पूरे शहर को वैध व अवैध बैनर पोस्टरों होर्डिंगों से पाट दिया था। जिस तरफ भी नजर जाती थी केवल पोस्टर होर्डिंग ही नजर आते थे मानों ऐसा लगता था जैसे पोस्टर युद्ध चल रहा हो। ऐसे में मतदाता भी यह सोचने पर मजबूर हो गया था कि क्या नगर पालिका अध्यक्ष केवल बैनर पोस्टर और होर्डिंग के सहारे ही चुनाव जितेगा। होर्डिंग पोस्टर लगवाने के आलम तो यह था कि दावेदारों ने कोई गली कूचा तक नहीं छोड़ा यहां तक कि अगर व्यक्ति शौच क्रिया के लिए गया हो तो वहां भी किसी न किसी प्रत्याशी का बैनर देखने को मिल जाता था।

चुनावी दावेदारों ने लाखों रुपया केवल पोस्टर बैनर होर्डिंग आदि में अभी तक खर्च कर दिए। मगर जैसे ही चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी हुई वैसे ही चुनाव में ताल ठोक रहे सम्भावित प्रत्याशियों में हड़कम्प मच गया । जिनके बैनर पोस्टर आदि शहर में लगे हुए थे उन्होंने ने तेजी के साथ उन्हें उतरवाना शुरू कर दिया । विगत रात्रि भर युद्ध स्तर पर पोस्टर होर्डिंग उतारने का अभियान चला और सुबह होने तक शहर साफ दिखाई देने लगा मानो यहां कुछ था ही नहीं ।

प्रशासनिक अधिकारियों का भी चला डंडा

आचार संहिता का एलान होते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और नगर पालिका व पुलिस की मदद से बैनर पोस्टर उतरवाने का काम शुरू करवा दिया। सुबह होने तक पूरे शहर को पोस्टर मुक्त करवा दिया।

सरकारी ऑफिस की इमारतों के करीब लगाए गए थे होर्डिंग

नगर पालिका परिषद ने विज्ञापन एजेंसियों के लिए जिन स्थानों का चयन किया था उन स्थानों के अलावा भी कई सरकारी इमारतों के बाहर प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर कुछ इस तरह लगाये गये थे कि सरकारी इमारत का दिखना भी दूर हो गया था या वह इमारते गायब सी हो गई थी और यह सब कार्य शहर में अनाधिकृत रूप से चल रहा है।

विज्ञापन एसजेंसिया वैध रूप से बैनर पोस्टर लगाने का काम कर रही है और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौन साधे हुए है। ज्यादातर बैनर पोस्टर कलेक्ट्रेट चौराहे पीडब्लूडी आदि चौराहों पर देखने को मिल जाएंगे जो नियम के विरुद्ध है।