नगर पालिका क्षेत्र और नगर पंचायत क्षेत्र में नवनिर्वाचित अध्यक्षों तथा पार्षदों को उसी क्षेत्र के संबंधित उप जिला अधिकारी शपथ ग्रहण करवाएंगे। ललितपुर नगर पालिका अध्यक्ष को सदर एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, नगर पंचायत महरौनी में एसडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत तालबेहट में एसडीएम हरिओम शर्मा एवं नगर पंचायत पाली में एसडीएम नरेंद्र सिंह सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलवाएंगे।