दोनों नवविवाहित अपने में थे। रात को लगभग 1:00 बजे जब पति बाथरूम करने के लिए कमरे से निकला था, तभी पत्नी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद जब पति पहुंचा तब दरवाजा अंदर से बंद था। पति ने कई दफा अपनी पत्नी को आवाज दी, मगर उसका दरवाजा नहीं खुला। तब उसने अपने परिजनों को बुलाया और जब जबरन दरवाजा खोलकर देखा गया तो सभी परिजनों के होश उड़ गए। नवविवाहित रश्मि का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटक रहा था। उसने ऐसा क्यों किया किसी को कुछ नहीं पता।